उत्तराखंड

खुशखबरी:- ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 2 जनवरी से करें आवेदन..

  • आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन 2 जनवरी से, प्रदेश की बहनों को बधाई : रेखा आर्या
  • नियमावली संशोधित होने के बाद शुरू हुई ग्रामीण क्षेत्रों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया
  • गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन

देहरादून। प्रदेश के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा। यह जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

मंत्री रेखा आर्या नें प्रदेश की सभी बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। इन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली में बदलाव करना जरूरी था। रेखा आर्या ने बताया कि पिछली कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

इसके बाद विभाग ने भर्ती लिए 18 दिसम्बर और 23 दिसम्बर को शासनादेश जारी कर दिए थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गये हैं। ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी सुबह 10 बजे से 31 जनवरी की शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।

यहां मिलेगा आवेदन लिंक

वेबसाइट :- www.wecd.uk.gov.in

पोर्टल :- www.wecduk.in

ये हैं नियम :-

– सिर्फ महिलाएं ही कर सकती है आवेदन

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

– ये रि​​क्तियां सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं और इसके लिए गांव की स्थाई / मूल निवासी होना अनिवार्य

– आरक्षणवार पदों की विस्तृत सूचना संबं​धित उपजिला​धिकारी, जिला कार्यक्रम अ​धिकारी, खंड वि​कास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अ​धिकारी कार्यालयों पर चस्पा की गयी है

– आवेदनकर्ता एक ही पद के लिए आवेदन कर सकती हैं

– अ​धिक जानकारी के लिए निकटतम बाल विकास परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top