उत्तराखंड

देवप्रयाग में विकास खंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन

नेहरू युवा केंद्र ने देवप्रयाग में विकासखंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन

देवप्रयाग। नेहरू युवा केंद्र टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में देवप्रयाग में आयोजित विकासखंड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार देवप्रयाग, देवप्रयाग थानाध्यक्ष और नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी ने शिरकत की।

मुख्य अतिथियों ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में सहायक है। उन्होंने युवाओं से खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

प्रतियोगिता के सफल संचालन में नेशनल यूथ वॉलंटियर (NYV) गौरव रावत, अरविंद रावत, आंचल (चंबा), अंजली (जाकनिधार), PTI हरीश शाह और अभिषेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। NYV देवप्रयाग ने उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

प्रतियोगिता के परिणाम

400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): हिमांशु (प्रथम), रोहित (द्वितीय), प्रियांशु (तृतीय)।

400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग): कोमल (प्रथम), अदिति (द्वितीय), कशिश (तृतीय)।

लंबी कूद (बालक वर्ग): राजवीर (प्रथम), साहिल चंद (द्वितीय), हनी सेमवाल (तृतीय)।

लंबी कूद (बालिका वर्ग): काजल (प्रथम), वंशिका (द्वितीय), सरिता (तृतीय)।

कबड्डी (बालक वर्ग): टीम चौरस (प्रथम), टीम देवप्रयाग (द्वितीय)।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

कबड्डी (बालिका वर्ग): टीम वंश क्लब (प्रथम), टीम देवभूमि (द्वितीय)।

खो-खो (बालिका वर्ग): टीम भटकोट (प्रथम), टीम देवप्रयाग (द्वितीय)।

विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट और स्पोर्ट्स किट प्रदान किए गए। नेहरू युवा केंद्र संगठन ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया। खिलाड़ियों और आयोजकों ने इस प्रतियोगिता को प्रेरणादायक और सफल करार दिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top