उत्तराखंड

क्वांटम यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

Advertisements
  • क्वांटम विवि में फ्रेशर पार्टी, नवागंतुकों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

रुड़की, संवाददाता। क्वांटम विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, फैशन वॉक समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों ने नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के साथ किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न क्लबों और छात्र विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी दी गई।

फ्रेशर पार्टी में ‘मिस्टर फ्रेशर’ और ‘मिस फ्रेशर’ के चयन के लिए विभिन्न राउंड आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने सवाल-जवाब, प्रतिभा प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यक्तित्व का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेक कुमार ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा हासिल करने का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और कौशल के विकास का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। फ्रेशर पार्टी के माध्यम से नवागंतुक विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों और वरिष्ठ विद्यार्थियों से परिचित होने तथा विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top