उत्तराखंड

दु:खद : बुजुर्ग महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला। गांव में शोक की लहर

नरेंद्र नगर/इन्फो उत्तराखंड 

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की बेरनी गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है इससे पहले भी कई बार गुलदार ने गांव वालों पर हमला किया है कुछ दिन पहले भी एक लड़की पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। जिससे भयभीत ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

जानकारी के मुताबिक गांव की प्रधान आशा नेगी ने बताया कि शुक्रवार शुभ करीब 6:30 बजे बुजुर्ग महिला घर में अकेली रह रही 74 वर्षीय देवकी देवी पत्नी स्व. लाल सिंह शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे घसीटते हुए खेतों में ले गया जहां महिला के चिल्लाने पर पड़ोस में रहे नेपाली मजदूरों ने उन्हें देखा तो उन्होंने शोर मचाया जिसे कि गुलदार महिला को छोड़कर वहां से भाग गया। जब मजदूर वहां पर पहुंचे तब तक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

प्रधान ने बताया कि घटना की जानकारी क्षेत्र के राजस्व पुलिस और वन विभाग को दी गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गांव के पूर्व प्रधान सुनीता देवी, सत्येंद्र सिंह नेगी, भीम सिंह और गोकुल सिंह ने कुंवर सिंह चौहान, राकेश गुसाईं, सुशील कोठारी, बिरेंद्र सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा की गुलदार को ढेर करने की मांग की है। प्रधान ने बताया कि मृतका के दोनों बेटे सुरेंद्र सिंह और तोता सिंह बाहर रहते हैं। उन्हें इस घटना की सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचे रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने कहा कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पिंजरा लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

 

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top