उत्तराखंड

ब्रेकिंग : हरीश रावत का एक और नया बयान : ‘उत्तराखंड का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे………? पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी/ इन्फो उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस में अब मुख्यमंत्री को लेकर उठक-पठक शुरू हो गई है। हरीश रावत ने उत्तराखंड में 48 सीटें जीतने का दावा किया है। ऐसे में अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर हरीश रावत और प्रीतम सिंह में बयानबाजी भी शुरू हो गई। हरीश रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री वही बनेगा, जिसे सोनिया गांधी बनाएंगी। उन्होंने कहा कि बहुमत मिलने पर कांग्रेस सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री बनाने के लिए आग्रह करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

गौर हो कि प्रदेश कांग्रेस के अंदर सीएम चेहरे को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। भले ही अभी चुनाव परिणाम आने में समय है। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि अभी मतदान हुआ है, लेकिन परिणाम आने बाकी है। बहुमत मिलने पर कौन मुख्यमंत्री होगा? इसका फैसला सोनिया गांधी को करना है। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों धन्यवाद अदा करते हैं कि उन्होंने उनका इतना साथ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का सीएम ने किया शुभारंभ

कार्यकर्ता और समर्थक उनको मुख्यमंत्री बनाने की मांग तो कर रहे हैं, लेकिन फैसला कांग्रेस हाईकमान और सोनिया गांधी को करना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हालात को देखकर उन्होंने अपने आप को मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अगर उनके चेहरे पर वोट पड़ते हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि 40% ऐसी जनता है जो हरीश रावत के चेहरे पर वोट करती है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top