उत्तराखंड

सावधान : उत्तराखंड में आज भारी बारिश अलर्ट (alert), ये सावधानी बरतें..

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में मानसून चंद दिनों में दस्तक दे सकता है, लेकिन उससे पहले मौसम लोगों को डराने लगा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में जमकर बदरा बरस रहे है।

मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। लिहाजा चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं लोगों को विशेष सावधानी बरतनी भी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी से भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए 118 अभ्यर्थियों की सूची जारी! 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय में होगा सत्यापन! देखें सूची

इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के मद्देनजर अलर्ट रहना होगा।

तेज़ वर्षा के चलते निम्नलिखित खतरों की संभावना बड़ जाना

चट्टान खिसकना और सड़क पर गिरना

लैन्डस्लाईड होना

सड़क के किनारे फिसलाऊ हो जाना

ऐसी स्थिति में क्या सावधानियां बरतें ?

1. अपनी यात्रा को कुछ देर स्थगित करें।

2. अपने विश्राम गृह/ होटल में ही रुकें।

यह भी पढ़ें 👉  आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर सांगुड़ा (Maa Bhuvaneshwari Temple Sanguda) में उत्तराखण्ड संस्कृति की पहचान करवाता अकल्पनीय भोजनालय

3. एडवेंचर करने से बचें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठायें।

4. मौसम सूचना चेक करते रहें।

5. बरसात में नदी-नालों से दूर रहें।

6. नदियों और गदेरों में नहाने से परहेज करें।

7. बरसात के दौरान सड़कों पर सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।

8. तेज बारिश या कोहरे में वाहनों की लाइटें ऑन रखें।

9. संवेदनशील पहाड़ी ढलानों पर जाने से बचें।

10. जलभराव की स्थिति में तालाब और पोखरों आदि से दूर रहें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रमोशन : कांस्टेबल को मिला प्रमोशन का तोहफा, बने हेड कांस्टेबल, देखिए पूरी सूची..

11. मॉनसून के दौरान भूस्खलन क्षेत्र से दूर रहें।

12. बिजली चमकने के दौरान पेड़ों से दूर रहें।

13. नदी का जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

14. यदि आपके घर गदेरे या नदी के पास हैं तो विशेष सतर्कता बरतें।

15. आपातकालीन नंबर को हमेशा अपने पास रखें।

16. अपने घर पर एक आपातकालीन किट तैयार रखें।

17. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दें।

To Top