उत्तराखंड

दु:खद (accident) : यहां ब्रहम्खाल के समीप खाई में गिरा वाहन, 5 लोगों की मौत, 1 महिला घायल

उत्तरकाशी/ इंफो उत्तराखंड 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के स्थान ब्रहम्खाल अचानक होटल के समीप एक वेगेनार वाहन संख्या UKIOA-0571 जोकि उत्तरकाशी से बढकोट की तरफ जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 800 मीटर नीचे गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

धरासू पुलिस के मुताबिक, धरासू से बड़कोट की ओर जा रही एक कार शनिवार दोपहर 12 बजे ब्रह्मखाल में 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में चालक समेत 06 लोग सवार थे। यह लोग उत्तरकाशी से नौगांव रिश्तेदार के यहां शोक जताने जा रहे थे। जिनमें से 05 लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतर कर शवों को बाहर निकाला।

वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला को 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रहम्खाल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

उप जिलाधिकारी डुण्डा मौके पर मौजूद एस० डी०आर०एफ०/ पुलिस आपदा प्रबन्धन त्वरित कार्यवाही दल भी शामिल रही। वहीं उप जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है, कि उक्त स्थान पर मार्ग की चौड़ाई पर्याप्त है तथा आवागमन हेतु उपयुक्त है प्रथम दृश्य दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चालाया जाना हो सकता है।

मृतकों के नाम

1. बलबीर सिंह चौहान पुत्र कुन्दन सिंह चौहान उम्र (67) वार्ड न0 03.निकट जी०आई०सी०. उपराडी, बडकोट।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

2. प्रेमलाल उम्र (65) गंगानगर, टिचर कालोनी, उत्तरकाशी।

3. स्यामली देवी, पत्नी प्रेमलाल उम्र (52) निवासी निकट मंगल आश्रम, गंगानगर बाडाहाट, उत्तरकाशी।

4. गंगी देवी, पत्नी अमर सिंह उम्र (67) निवासी पुरोला

5. अमर सिंह पुत्र बृजलाल उम्र (72) निवासी पुरोला

घायल का नाम 

1. रामकली, पत्नी जिवदास उम्र (67) निवासी तिलोथ सेरा, उत्तरकाशी। जिसे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से प्रथामिक उपचार के बाद इन्हें हयर सेन्टर देहरादून भेजा गया है।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top