उत्तराखंड

क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ”हिंदी दिवस”

  • क्वांटम विवि में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं की धूम

रुड़की। क्वांटम विश्वविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस दौरान हिंदी गायन, लोक नृत्य, पोस्टर निर्माण, रील निर्माण, रचनात्मक लेखन, वक्तृता और कहानी वाचन समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में समां बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रसिद्ध विद्वान प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी लेखन, वाचन और संचार के माध्यम के रूप में हिंदी के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि देश के विभिन्न समुदायों को जोड़ने का माध्यम भी है। भाषा के संरक्षण और सामाजिक बदलाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

कार्यक्रम में क्वांटम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेक कुमार, क्वांटम स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. डॉ. मनीष श्रीवास्तव, क्वांटम स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. डॉ. बृजमोहन सिंह, कुलसचिव प्रो. डॉ. अमित दीक्षित समेत अन्य शिक्षाविद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

हिंदी गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पुराने और समकालीन हिंदी गीत प्रस्तुत किए। लोक नृत्य के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। पोस्टर और रील निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डिजिटल दौर में हिंदी की उपयोगिता को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं, रचनात्मक लेखन, कहानी वाचन और वक्तृता प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाषा पर अपनी पकड़ और विचार अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. चेतन भट्ट और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नाज़नीन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने हिंदी की भारतीय पहचान और रचनात्मक अभिव्यक्ति में इसकी भूमिका पर विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर मानवी त्यागी और मीडिया अध्ययन तथा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने किया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top