स्वास्थ्य

Big Breaking : सुपौल में बस और ट्रक के बीच भीषण हादसा, 32 यात्री जख्मी, एक व्यक्ति की मौत

Advertisements

सुपौल: बिहार में तेज रफ्तार (Road Accident In Supaul) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के भीमपुर थाना (Supaul Bhimpur Police Station) अंतर्गत अनंत चौक के पास का है। यहां बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें 32 लोग जख्मी हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जिसकी पहचान बस के खलासी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घटनास्थल स्थित फोरलेन एनएच-57 पर सड़क के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके कारण वहां वन वे ट्रैफिक चल रही है। यही वजह है कि दोनों ओर जाने वाली गाडियां एक तरफ के सड़क से ही चल रही है। इसी दौरान तेज रफ्तार बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अररिया जिले के नरपतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस भीषण सड़क दुर्घटना दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं एक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

वहीं, घटनास्थल से कई किलोमीटर लंबा जाम लग लग गई. जिसमें हजारों गाड़ियां फंसी हुई है। हालांकि, एसडीपीओ ने बताया कि जाम को खत्म कर वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। जिससे गाडियों की आवाजाही शुरू हो गया है। मौके पर संबंधित थाने के पुलिस बल मौजूद हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top