उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कार्यसमिति की बैठक में मंत्री रेखा आर्य ने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के कसे पेंच। देखें वीडियो

Advertisements

अल्मोड़ा जिले में सम्पन्न हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

जिला कार्यसमिति की बैठक में मंत्री रेखा आर्य हुईं मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल

2024 में होने वाले पंचायत, निकाय और लोकसभा चुनावों के लिए रहें तैयार, पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाए जन-जन तक- रेखा आर्य

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड

आज मंत्री रेखा आर्य अल्मोड़ा जिले में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंत्री महोदया ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यसमिति की बैठक का सुभारम्भ किया।

देखें वीडियो :-

कार्यक्रम का सुभारम्भ अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अपने उद्बोधन के साथ किया। जिलाध्यक्ष ने मंत्री महोदया को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत व अभिवादन किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित होने पर मंत्री महोदया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर-देवप्रयाग हाईवे पर चल रहे सुधार कार्यों का सीएम ने किया निरीक्षण

*कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर*

अपने उदबोधन में मंत्री रेखा आर्य ने सभी पदाधिकारियों का अभिवादन किया। मंत्री महोदया ने कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।

मंत्री महोदया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, कार्यकर्ताओ के बल पर ही आज देश के लगभग हर राज्यो में भगवा लहरा रहा है ।

मंत्री ने कहा कि जबसे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई तब से हर वर्ग का चहुमुखी विकास हुआ है ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने देवप्रयाग के निकट सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण

मंत्री ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि यदि आज भारतीय जनता पार्टी चुनावों में लगातार जीत दर्ज करती हुई आ रही है तो इसका श्रेय हमारे कार्यकर्ताओ को जाता है ।

वहीं इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 में होने वाले चुनावों को लेकर तैयार रहने के निर्देश दिए और कहा कि देश और प्रदेश में चल रही भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए।

मंत्री महोदया ने कहा कि अगर हमारा कार्यकर्ता ही निष्ठुर हो जाएगा तो हम चुनावों में कैसे बेहतर पर्दशन कर पाएंगे। मंत्री रेखा आर्य ने साथ ही कहा कि हमे आने वाले चुनावों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के बीच पहुंचे सीएम, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जाना क्षेत्र का हाल

साथ ही सभी से आशा की कि हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें।

इस अवसर पर अल्मोड़ा जिले में सम्पन्न हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में अल्मोड़ा से पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलामंत्री महेश नयाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता भट्ट सहित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top