- आईआईए और पीएफआरडीए ने आयोजित किया जागरूकता सत्र
देहरादून। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) देहरादून चैप्टर की ओर से पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के सहयोग से शुक्रवार को एनपीएस पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘एनपीएस- सामाजिक सुरक्षा और कार्यबल को बनाए रखने के माध्यम से एमएसएमई को मजबूत करना’ रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष विभाग के निदेशक डॉ. आरपी सिंह रहे। आईआईए उत्तराखंड के स्टेट चेयरमैन तरुण गोयल, डिविजनल चेयरमैन अर्चित दावर और स्टेट सेक्रेटरी उदय नंदा समेत आईआईए सदस्य और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
सत्र में पीएफआरडीए के धृतिमान सरकार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के त्रिपुरारी सिंह, एसबीआई पेंशन फंड्स की रीमा परमार और एचडीएफसी पेंशन के विकास ने एनपीएस से जुड़ी जानकारी दी। वक्ताओं ने एमएसएमई क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने और कर्मचारियों को लंबे समय तक संस्थान से जोड़े रखने में एनपीएस की भूमिका बताई।
आईआईए देहरादून चैप्टर के चेयरमैन अंशुमान गोयल, वाइस चेयरमैन सपन गुप्ता व पर्व मित्तल और कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ खंडेलवाल भी मौजूद रहे।