उत्तराखंड

Independence Day : उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित

  • स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 जवानों और अधिकारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं तथा विशिष्ट कार्यों के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक“ से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी की पूछताछ के बाद शहीदों को नमन करने पहुंचे हरीश रावत

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा के आधार पर, जबकि छह अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

सेवा के आधार पर सम्मानित होने वालों में पुलिस महानिरीक्षक साइबर एवं एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे, अपर पुलिस अधीक्षक रेवाधर मठपाल, पुलिस उपाधीक्षक भास्कर लाल शाह, त्रिवेंद्र सिंह राणा और मनीष जस्वाल, निरीक्षक गिरीधर सिंह रावत एवं मोहम्मद यासीन तथा 40वीं वाहिनी पीएसी के गुल्मनायक दिनेश चन्द्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईए और पीएफआरडीए ने आयोजित किया जागरूकता सत्र

विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने वालों में दिवंगत निरीक्षक मनोज मनराल और दिवंगत उपनिरीक्षक विनोद कुमार को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार मीणा, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, साइबर क्राइम थाना देहरादून के अपर पुलिस अधीक्षक शान्तनु पराशर तथा पुलिस उपाधीक्षक मनोज असवाल को भी यह सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे पूरे पुलिस बल को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top