हिल न्यूज़

उत्तराखंड : उप जिलाधिकारी त्यूणी को 20 अगस्त तक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं बनाएं रखने के दिए निर्देश : डीएम Sonika

Advertisements

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में हनोल देवता मंदिर त्यूणी में जागड़ा आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर समिति के सदस्यों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

उप जिलाधिकारी त्यूणी को 20 अगस्त तक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने हेतु मंदिर समिति के पदाधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने उप जिलाधिकारी चकराता/त्यूणी एवं जिला पर्यटन अधिकारी को जागड़ा के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने देवप्रयाग के निकट सुलभ शौचालय का किया औचक निरीक्षण

बैठक में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चकराता को जागड़ा आयोजन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था के साथ ही मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों में वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे मलवा हटाने व झाड़ी साफ करने के निर्देश दिए तथा जहां पर मरम्मत कार्य किए जाने है, वहां पर तत्काल कार्य करें।

उन्होंने परिवहन विभाग को जागड़ा दिवस 30 एवं 31 अगस्त को विभिन्न रूटों पर परिवहन व्यवस्था बनाने तथा निर्धारित किराया से अधिक न वसूला जाए इस पर ध्यान देने, पुलिस विभाग को ओवरलोडिंग न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के बीच पहुंचे सीएम, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जाना क्षेत्र का हाल

जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्थाएं बनाने, स्वास्थ्य विभाग को दवाईयां, एम्बुलेंस के साथ ही नजदीकि चिकित्सालय में व्यवस्थाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।

साथ ही वैकल्पिक हैलीपेड हेतु स्थान चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं पर्याप्त मात्रा में शौचालय आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वीकृत नक्शे से हटकर हो रहा निर्माण, एमडीडीए ने किया सील

बैठक में उप जिलाधिकारी चकराता सौरभ असवाल, प्रभारी वनाधिकारी चकराता कल्याणी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक संदीप नेगी, भारतीय पुरातत्व विभाग से मनोज कुमार सक्सेना, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह सहित लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिकों सहित सचिव मंदिर समिति मोहन लाल सेमवाल, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, पुजारी राजेन्द्र नौटियाल प्रबंधक नरेन्द्र नौटियाल उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top