उत्तराखंड

दु:खद : यहां अभी-अभी हुआ दर्दनाक हादसा, कार के ऊपर गिरा पहाड़ी से भारी चट्टान। दो लोगों की मौत

Advertisements

चमोली/इंफो उत्तराखंड 

कर्णप्रयाग से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क पर बगोली के पास एक कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से उसमें दो लोगों की मौत हो गई।

देखें वीडियो :-

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क पर बगोली के पास एक कार के ऊपर पहाड़ से बोल्डर गिर गया। जिसमें पती पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने बताया की वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक पहाड़ी से आये बोल्डर कार के ऊपर गिरने से हादसा हो गया। बताया कि कार में सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मृतकों का विवरण :-

1. बलबीर सिंह पुत्र, पुष्कर सिंह, निवासी मेटा कुलसारी (45)

2. सावित्री देवी, पत्नी बलवीर सिंह, निवासी उपरोक्त उम्र (40)

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top