उत्तराखंड

दु:खद (accident): यहां गहरी खाई में गिरा स्कॉर्पियो वाहन, एक की मौत व तीन गंभीर घायल

ऋषिकेश/ इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश मार्ग के समीप ब्यासी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम के दर्शन कर एक स्कॉर्पियो वाहन UP 16 BC 8135 से ऋषिकेश लौट रहे थे तभी गुल्लर से शिवपुरी के बीच में वहान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसके बाद मौके पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  निर्यात संवर्धन के लिए एक स्थायी समिति का गठन किया जाए : मुख्य सचिव

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें पता चला कि उक्त वाहन एक स्कॉर्पियो है जिसमें 4 लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल युग में मीडिया कानून और नैतिकता का पाठ पढ़ाएगी प्रो. अनिल और डॉ. गगनदीप की नई किताब

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में 50 मीटर गहरी खाई में उतर कर तीन लोगों को रेस्क्यू कर ऊपर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जिसके बाद उन्हें 108 की माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। उसके उपरांत मृतक व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा के छात्र पीएम के 'खेलो इंडिया' संवाद से जुड़े, खेल प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

मृतक का विवरण 

मृतक युवक नाम निशांत उम्र (23) वर्ष निवासी गाजियाबाद दिल्ली के रूप हुई है।

घायलों का विवरण :-

1. संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेंद्र दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोएडा।

2. वर्षा पुत्री शेर सिंह निवासी दिल्ली।

3. अंकित निवासी गाजियाबाद दिल्ली।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top