उत्तराखंड

अंतिम विदाई : उत्तराखंड के लाल राकेश आर्य (Rakesh Arya) को दी गई अंतिम विदाई, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

Advertisements

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग के लाल राकेश आर्य (Rakesh Arya) को आज सैन्य सम्मान के साथ ही अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इस दौरान वहां सभी मौजूदा लोगों ने राकेश आर्य को नम आंखें से अंतिम विदाई दी।

बता दें कि राकेश आर्य (Rakesh Arya) रुद्रप्रयाग जिले के गंधारी गांव के रहने वाले थे, और इन दिनों वे लेह में तैनात थे। वहीं 32 साल के राकेश आर्य की 31 दिसंबर को अचानक तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके सीने में अचानक दर्द होने लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

जिसके बाद राकेश को उनके साथी हॉस्पिटल लेकर जाते, इससे पहले ही राकेश ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है, कि राकेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

राकेश के भाई ने बताया कि राकेश 6 गढ़वाल रेजीमेंट में तैनात थे, जबकि इससे पहले वह पैरा कमांडो यूनिट में थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को राकेश का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गंधारी लाया गया। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

वहीं चार जनवरी को 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ राकेश को अंतिम विदाई दी। उनके दोनों भाईयों ने राकेश को मुखाग्नि दी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top