उत्तराखंड

नाबालिक किशोरी के लिए देवदूत बनकर आए स्थानीय लोग, जिलाधिकारी ने भी बढाए मदद के हाथ

नाबालिक किशोरी के लिए देवदूत बनकर आए स्थानीय लोग, जिलाधिकारी ने भी बढाए मदद के हाथ

किशोरी को भेजा वन स्टॉप सेंटर

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी

पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के एक राजस्व गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी के लिए कुछ स्थानीय लोग देवदूत बनकर सामने आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक किशोरी के पिता जिला कारागार खांड्यूसैंण में किसी जुर्म की सजा काट रहे हैं। वहीं किशोरी अपने गांव से अपने पिता को मिलने पैदल ही निकल पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

बीती देर शाम को जब जाल्पा मंदिर के समीप सड़क पर पौड़ी की ओर जाती हुई किशोरी पर पौड़ी आ रहे भगवान सिंह नाम के व्यक्ति नजर पड़ी तो पूछने पर किशोरी द्वारा अपनी व्यथा बताई गई जिस पर किशोरी को अपने साथ लेकर भगवान सिंह द्वारा पौड़ी लाया गया जहां किशोरी की मदद करते हुए उसे अपने घर में रखा वही सुबह अटल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार तथा पैरालीगल वॉलिंटियर अवतार सिंह के साथ मिल किशोरी को उसके पिता से मिलाया लेकिन किशोरी द्वारा घर वापस जाने से मना कर दिया गया जिस पर वे किशोरी को जिलाधिकारी के पास ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जहां जिलाधिकारी से नाबालिक किशोरी की व्यथा बताते हुए बताया गया कि नाबालिक किशोरी के आगे भरण पोषण की तक समस्या खड़ी है। वही वह अब अपने रिश्तेदारों के यहां भी नहीं रहना चाहती है। ऐसे में जिलाधिकारी ने मदद के हाथ आगे बढ़ते हुए किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। जहां विभागीय मदद उसे मिल रही है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा किशोरी के भविष्य को देखते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top