हिल न्यूज़

केदारनाथ हेलीकॉप्टर (Kedarnath Helicopter) हादसे पर महाराज ने जताया गहरा शोक, कहा जांच के बाद ही पता चल पायेगा हादसे का कारण

केदारनाथ/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज केदारनाथ से वापस आ रहे हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केदारनाथ से वापस आ रहे आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर के गरुड़ चट्टी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख व्यक्त करते हुए इस हृदय विदारक हादसे पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकित हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने हादसे में मारे गए हेलीकॉप्टर के पायलट सहित सभी 7 लोगों के शवों को निकाल लिया है।

उन्होंने कहा कि यह हादसा तकनीकी खराबी, हवा में दबाव कम होने या जिस भी वजह से हुआ है इस बात की जांच की जाएगी। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि हादसे के क्या कारण रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

महाराज ने हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश (helicopter crash), पायलट समेत 6 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top