उत्तराखंड

कांवड़ मेले के लिए पड़ोसी राज्यों से बनाएं बेहतर तालमेल : महाराज

Advertisements
  • पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें : सतपाल महाराज
  • प्रभारी मंत्री ने कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विभागवार मंथन करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सही तरीके से अंतिम रूप देने के भी निर्देश दिए।

कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है।

लाखों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ हरिद्वार पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समय पर पूर्ण करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री महाराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए तैयार कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए। सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

कांवड़ियों के स्वागत-सत्कार और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थलों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की अतिथि देवो भवः की परंपरा तथा श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और स्वागत का प्रतीक होगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन योजना तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बनाई गई कार्ययोजना का पूर्व परीक्षण (ड्राई रन) किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ मेले की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कावड़ यात्रा को सुव्यवस्तित ढंग से संचालित करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर नगर निगम किरण जैसल, विधायक बीएचईएल रानीपुर आदेश चौहान, ज्वालापुर रवि बहादुर, भगवानपुर ममता राकेश, झबरेड़ा वीरेन्द्र, पिरान कलियर फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशु चौधरी, लव शर्मा, दायित्वधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, राज्यमंत्री नितिन गौतम, दायित्वधारी सदस्य मनोज कुमार गौतम, नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top