उत्तराखंड

ब्रेकिंग : इंफो उत्तराखंड की खबर का असर, महाराज ने लिया भारी बारिश में हो रहे सड़क डामरीकरण मामले का संज्ञान। जांच के दिए आदेश

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

गत दिवस बारिश के दौरान पौड़ी जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र में चल रहे डामरीकरण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बताते चलें कि गत दिवस रिखणीखाल क्षेत्र के देवियोंखाल में बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान ही यहां एक कंपनी द्वारा डामरीकरण का कार्य करवाया जा रहा था। कुछ मीडिया कर्मियों ने बारिश में चल रहे डामरीकरण कार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद यह मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया और इस तरह के कार्य पर सरकारी धन को ठिकाने लगाने जैसी बातें सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

“इंफो उत्तराखंड” ने भी पौड़ी के रिखणीखाल देवियोंखाल में “भारी बारिश में सड़क डामरीकरण की खराब गुणवत्ता के खिलाफ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी” नामक शीर्षक खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उक्त मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि उनके किसी भी विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

महाराज ने कहा कि बारिश में डामरीकरण किए जाने वाले प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पौड़ी : भारी बारिश में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के गजब कारनामे 

देखें वीडियो :-

बताते चलें किधामी सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने कड़क मिजाज के लिए पहचाने जाते हैं। यही नहीं सख्त कार्यशैली के कारण उनके विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अब काफी हद तक दुरुस्त भी आ गए हैं, किंतु जिस उदासीनता व अराजकता के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जाने जाते हैं, अभी भी उनमें मंत्री के कड़क मिजाजी का खौफ नहीं दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

फलस्वरूप रिखणीखाल में बारिश में ही डामरीकरण का कार्य किया जाना इसका एक उदाहरण है।

बताते चलें कि सड़क में नमी के दौरान किया गया डामरीकरण ज्यादा टिकाऊ नहीं होता। इस तरह के निर्माण कार्य से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि उक्त प्रकरण के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा जांच के आदेश दिए के बाद दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर क्या कार्यवाही होती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top