उत्तराखंड

डोईवाला : महिला नेत्री व आदवन समिति ने हिमालयन अस्पताल को भेंट की इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle)

mahila-netri-and-advan-samiti-presented-electric-vehicle-to-himalayan-hospital

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। आम जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीरता से कार्य करने वाली महिला नेत्री व आदवन समिति की अध्यक्ष संगीता चौहान ने हिमालयन अस्पताल को एक इलेक्ट्रिक वाहन भेंट में दिया है।

हिमालयन विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा सुशीला शर्मा व समिति की अध्यक्ष संगीता चौहान ने संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्य को लेकर उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए बताया कि हिमालयन विश्वविद्यालय एक विश्व विख्यात संस्थान है।

यह भी पढ़ें 👉  पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन शुरू

जहां पर उच्च चिकित्सालय के साथ ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा भी प्रदान की जाती है। यहां अस्पताल में आने वाले प्रदेश व बाहर के मरीजों को मुख्य मार्ग से अस्पताल लाने के लिए यह वाहन दिया गया है। जिससे कि जरूरतमंद आसानी से इस वाहन का उपयोग कर अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी (UPSC) में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : सीएम धामी

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कोरोना काल से लेकर वर्तमान तक आदवन समिति की ओर से दिव्यांग जनों व आमजन की सहायता के लिए जो संभव बना प्रयास किया गया है ।और आगे भी जनहित के लिए जो संभव हो सकेगा वह प्रयास किया जाएगा।

समिति के सचिव समीर फरासी ने कहा कि आदवन समिति हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करती आई है। समिति का उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद को मदद पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ सफर : अब ₹3,075 में बनेगा FASTag वार्षिक पास, NHAI ने दी मंजूरी

इस अवसर पर हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा सुशीला शर्मा, रुपेश मेहरोत्रा, रोशन नौगाई, अमरेंद्र कुमार के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख रश्मि शिकारवार, वरिष्ठ समाजसेवीका मनवीर कौर, चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रमनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top