उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मंत्री गणेश जोशी का बड़ा बयान, कहा कि हारे हुए बूथ में 250 से अधिक की लीड लेगी भाजपा

हारे हुए बूथ में 250 से अधिक की लीड लेगी भाजपा : कृषि मंत्री गणेश जोशी

पूर्व सैनिकों संग बैठक कर बनाई चुनाव जीत की रणनीति

 

इंफो उत्तराखंड/देहरादून

बनबसा पहुँचने पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के कैम्प कार्यलय में एक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम चम्पावत उपचुनाव में 30 हज़ार से अधिक मतों से विजय होंगे। विदित हो कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में चम्पावत से भाजपा के प्रत्याशी हैं और सोमवार को चम्पावत में उनका नॉमिनेशन होना है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, दी नई ज़िंदगी

 

 

इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका चम्पावत आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विपक्षी लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगते हैं, सेना की निष्ठा पर सवाल उठाते हैं और हम सेना के उत्थान के लिए वन रैंक वन पेन्शन जैसे अहम निर्णय लेते हैं। पूर्व सैनिकों ने बताया कि चम्पावत में 5 हज़ार से अधिक सैनिक परिवार हैं और सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026

 

 

इस दौरान पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, ज़िला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उपलब्धि : ललित जोशी (Lalit Joshi) को मिला नशा मुक्त मित्र अवॉर्ड 2026
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top