उत्तराखंड

लापरवाही : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा की मौत

अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा की मौत।

डाक्टरों को लड़की के गर्भवती होने की भनक तक नहीं।

रूद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

रूद्रप्रयाग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद न तो लडकी बच पाई और न ही नवजात।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल की है, जहां गुड़िया (काल्पनिक नाम) व उसकी मॉ पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुॅची थी। जिसके बाद डॉक्टरों नें गुड़िया की जॉच की।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

इस दौरान लड़की की मॉ ने डॉक्टरों से उसके गर्भवती होने की बात भी छुपा कर रखी। बड़ी बात यह है, कि एमबीबीएस करने कई वर्षों की मेडिकल की पढाई करने के बाद बने डाक्टरों ने भी पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुॅची नौ माह की गर्भवती गुडिया को पहचान नहीं पाए, कि वह गर्भवती है और प्रसव पीड़ा से जूझ रही है।

वहीं जब गुड़िया को प्रसव पीड़ा उठी तो गुडिया की मॉ गुडिया को लेकर अस्पताल के बाथरूम में ले गई। जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही गुड़िया की डिलवरी चुपके से उसकी मॉ द्वारा ही करा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  साईं लोक कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 63 महिलाओं की हुई जांच

लेकिन प्रसव ठीक तरीके से न होने के कारण न तो जच्चा बच पाया और न ही बच्चा। वहीं गुडिया की मॉ ने नवजात की मौत भी सबसे छुपाकर रखी। जब सुबह सफाईकर्मी अस्पताल के बाथरूम में पहुॅचे तो वहां मृत नवजात की भनक लगी।

उक्त प्रक्रण से यह साफ हो जाता है कि आज भी रूढ़िवादी सोच कहीं न कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में हावी है। वहीं जन-जागरूकता व बच्चों में इस तरह के विशय को लेकर चर्चा होनी बेहद आवशक है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

वहीं सवाल जिला अस्पताल के डाक्टरों पर भी उठता है कि आखिर कैसे उन्होनें प्रसाव पीड़ा से जूझ रही नाबालिग लड़की को पहचान नहीं पाये। जबकि नाबालिग नौ महीने की गर्भवती थी। क्यूंकि एक नाबालिग गर्भवती लडकी की मौत का मामला है लिहाजा इस पर उच्च स्तरीय जॉच होनी बेहद आवशक है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top