राजनीति

बड़ी खबर : कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल, आज होगी घोषणा। पढ़े पूरी खबर

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद आज इनकी घोषणा होगी जबकि कई दौर के मंथन के बाद भी कांग्रेस की पांच से सात सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। कांग्रेस की ओर से दिसंबर तक पहली सूची जारी करने का दावा किया गया था। इसके बाद पार्टी की ओर से बताया गया था कि जनवरी के पहले सप्ताह में पार्टी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई : हेमंत द्विवेदी

बताया जा रहा है कि अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर सहमति बन चुकी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर गठित स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने की शिष्टाचार भेंट

प्रदेश में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अधिकतर सीटों पर सहमति बन चुकी है। पांच सात सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट' सफर : जाम मुक्त होगी पहाड़ों की रानी, रोपवे स्टेशनों की कसरत तेज

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top