उत्तराखंड

एक चप्पल ने खोला कत्ल का राज, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी किनारे हुई हत्या का पर्दाफाश! नेपाली युवक गिरफ्तार!

एक चप्पल ने खोला कत्ल का राज, ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी किनारे हुई हत्या का पर्दाफाश! नेपाली युवक गिरफ्तार!

ऋषिकेश। शांत शहर ऋषिकेश उस वक्त सन्न रह गया जब ढालवाला की चंद्रभागा नदी में कमलेश्वर भट्ट की लाश मिली। शुरू में मामूली लगने वाली इस मौत के पीछे एक सनसनीखेज कहानी छुपी थी, जिसका खुलासा पुलिस ने दमदार अंदाज़ में किया।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर हत्यारे को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि नेपाल मूल का विकास उर्फ विको निकला, जो ढालवाला में रह रहा था।

शराब, झगड़ा और कातिलाना हमला!

आरोपी विकास ने कबूल किया कि अमीन कमलेश्वर भट्ट उसे बाजार में मिला था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और फिर पहुंचे चंद्रभागा नदी किनारे। वहां किसी बात पर बहस छिड़ी और गुस्से में विकास ने नदी के पत्थरों से हमला कर कमलेश्वर की जान ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

चप्पल ने फंसाया कातिल!

पुलिस की पैनी नजर उस सीसीटीवी पर गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक दोनों पैरों में अलग-अलग चप्पल पहने दिखा। गौर करने पर पता चला कि एक चप्पल मृतक की थी! बस, यही था वो सुराग, जिसने हत्यारे तक पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

कड़ी मशक्कत, पुख्ता सबूत और गिरफ्तारी

पुलिस ने इस सुराग को आधार बनाकर जब खोजबीन शुरू की, तो जल्द ही विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी सलाखों के पीछे है और इंसाफ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top