उत्तराखंड

Big Breaking : मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर CM धामी का बड़ा बयान। देखें वीडियो……

Advertisements

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीतिक पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए रोज नए-नए मुद्दा उठाने के साथ ही नई घोषणाएं भी कर रही हैं। वहीं कांग्रेस की ऐसी ही एक घोषणा ने उत्तराखंड की राजनीति में आज हलचल मचा दी है।

कांग्रेस के एक नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हवाले से उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का दावा किया है। जिस पर बीजेपी नेता और सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ साधु-संतों ने कांग्रेस को आड़े हाथों  में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद का हरीश रावत के दावे के साथ ही मुस्लिम यूनिवर्सिटी खुलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सिसायत में हलचल मच गई। वहीं बीजेपी ने इस मामले को लपक लिया। और इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बड़ा बयान भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

देखें वीडियो :-

सीएम धामी का कांग्रेस पर बड़ा बयान :-

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस देश आजाद होने से लेकर आजतक तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है, लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा न्याय की बात की है और किसी के साथ अन्याय न हो इसका बात का भी ध्यान रखा है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ चारधाम की बात करती है और दूसरी तरफ इस देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की पैरवी करती है। इसके कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट होती है कि वो चारधाम में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाकर क्या दर्शाना चाहती है। सीएम ने कहा कि हरीश रावत पहले से ही इसके समर्थक रहे हैं, इसके लिए उनके शासनकाल में तो शुक्रवार (जुमे) की नमाज की भी छुट्टी हुआ करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

शुक्रवार (जुमे) की नमाज की छुट्टी का पत्र

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top