उत्तराखंड

आस्था : नवमी के शुभ अवसर पर कृषि मंत्री (Ganesh Joshi) ने किया सूरादेवी मंदिर में पूजन

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

आज कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के शुभ अवसर पर राजपुर के सुरादेवी मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं संग मॉ दुर्गा के सिद्धिदात्री रूप का पूजन कर उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य के की कामना की।

 

 

मां दुर्गा के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री के पुजन के लिए दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक का शुभ योग बताया गया था। इसके अलावा आज रवि पुष्य योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पहले परिवार सहित अपने आवास पर मां दुर्गा की पूजा की, इसके उपरांत वह राजपुर के सुरादेवी मंदिर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

 

 

 

उन्होंने कहा है कि, हमारे देश में मनाए जाने विभिन्न व्रत एवं त्यौहार हमें आत्मिक मानसिक शक्ति देने के साथ ही हमें सामाजिक उत्थान का मार्ग भी दिखाते हैं। शास्त्रों के अनुसार माता दुर्गा ने अपने अनेक शक्ति के रूपों में आसुरी शक्तियों का संहार किया है। नवरात्रों हमें प्रेरणा और दिशा देते हैं कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाना चाहिए। हम वैसे भी उस चिंतन शैली को मानने वाले लोग हैं जो मानते हैं कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

 

 

इस अवसर पर मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हान, अजय राणा, मंजीत रावत, अजीत सिंह, दीपक अरोड़ा पूर्व पार्षद रोशन बाला थापा, अमित सिंह रावत, विजय लक्ष्मी सजवाण आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top