उत्तराखंड

डोईवाला : आग में झुलसने से वृद्ध महिला की मौत

  • बड़ी खबर : आग में झुलसने से वृद्ध महिला की मौत

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 आठूरवाला में ईना मीना डीका वाली गली में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई।

जिसमें एक 62 वर्षीय महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतराम उनियाल (94) के निवास पर शुक्रवार सुबह 11 भजे के करीब भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

आग की चपेट में आने से संतराम उनियाल की पत्नी 62 वर्षीय सरला उनियाल की मृत्यु हो गई। अग्निशामक दल द्वारा आग को काबू में लिया गया, परंतु तब तक आग में झुलसने से बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं घर का सारा सामना भी जलकर राख में बदल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी और घर के दोनो की द्वार भीतर से बंद थे। जिस कारण अग्निशामक दल के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

कड़ी मशक्कत के बाद महिला को हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों द्वारा घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top