उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली व्यवस्थाओं पर जताई सख्त नाराजगी : रेखा आर्य 

खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण, स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जिला खेल अधिकारी को दिए स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश

मुनिकीरेती( टिहरी)/इंफो उत्तराखंड 

आज खेल मंत्री रेखा आर्य ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेलो के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (डोईवाला) : यहां हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत! घर की चाहरदीवारी को तोड़कर फसल को किया तहस-नहस 

खेल मंत्री रेखा आर्य को उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में 8 प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं, वहीं उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया।

मंत्री महोदया ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम के ग्राउंड को समतल किया जाएगा जिससे यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। मंत्री रेखा आर्य ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही निदेशालय को इस विषय से अवगत कराएं और समस्या को दूर किया जाए। साथ ही मंत्री महोदया ने कहा कि यहां पर बालिका खेल छात्रावास की जरूरत महसूस होती है जिसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही इसके ऊपर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : यहां अवैध रूप से मूर्ति स्थापित करने और माहौल खराब करने पर 30 लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप 

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह से स्टेडियम का रख रखाव किया जाना चाहिए था उसमें कुछ कमियां देखने को मिली हैं, चूंकि यहां पर सुबह से देर शाम तक खिलाड़ी खेलने को आते हैं और उन्हें इन अव्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। मंत्री महोदया ने कहा कि जल्द ही खेल स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर हो इसे लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौ यात्रा : बारिश में भी नहीं डगमगाई गौ सेवकों की आस्था, गौ माता की रक्षा के लिए निकाली ऐतिहासिक यात्रा

इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी सुश्री ऋतु जैन, तहसीलदार नरेंद्रनगर पीताम्बर सिंह रावत, वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी डी. एस. रावत सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

To Top