स्वास्थ्य

अच्छी खबर : “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में 14 व 15 अगस्त को प्रदेशभर में एक लाख लोगों को लगेगी बूस्टर डोज : धन सिंह

Advertisements

14-15 अगस्त को एक लाख लोगों को लगेगी बूस्टर डोजः डॉ0 धन सिंह रावत

प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण

वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सीएमओ को जारी किये निर्देश

सूबे में अबतक 16 फीसदी लोगों को लगाई गई प्रीकॉशन डोज

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आगामी 14 व 15 अगस्त को प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। जिसके अंतर्गत सूबे के एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जायेगी। इसके लिये प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे।

टीकाकरण के इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे में अब तक कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज शतप्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है जबकि दूसरी डोज 95 फीसदी लगाई गई है। इसके अलावा एक माह के भीतर 16 फीसदी लोगों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी है जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि उत्तराखंड में टीकाकरण अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है।

डॉ0 रावत ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आगामी 14 एवं 15 अगस्त को प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। जिसमें एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। दो दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान के लिये राज्यभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंप लगाये जायेंगे, जहां पर लोग प्रीकॉशन डोज लगा सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत भारत सरकार ने विगत 15 जुलाई से 18 आयु वर्ग से अधिक के लाभार्थियों को आगामी 30 सितम्बर तक निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगाने के दिशा निर्देश जारी किये थे जिसके अंतर्गत राज्य में अबतक 16 फीसदी लोगों को निःशुल्क प्रीकॉशन डोज लगा दी गई है।

डॉ0 रावत ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत राज्य में शतप्रतिशत लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लग चुकी है जबकि 95 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 रावत ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी का खतरा अब भी बना हुआ है, लिहाजा वैक्सीन लगाने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने सभी से अपील करते हुये कहा कि आगामी 14 एवं 15 अगस्त को अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केन्द्र पर जा कर अपना टीकाकरण अवश्य करायें।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाये छह महीने से अधिक का समय हो गया है वह टीकाकरण केन्द्र पर जा कर प्रीकॉशन डोज जरूर लगायें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top