उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए क्या बोले गणेश जोशी। देखें वीडियो

Advertisements

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पर्यटन नगरी मसूरी में आ रहे पर्यटकों की परेशानियों विशेष तौर पर पार्किंग से संबंधित परेशानियों के संबंध में अपने कैम्प कार्यालय में प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों संग बैठक की।

 

देखें वीडियो :-

 

मंत्री जोशी ने बताया कि पर्यटक सीजन होने के चलते मसूरी शहर में भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। होटल फुल चल रहे हैं, कई बार पर्यटकों को अपनी गाड़ियों में ही सोना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या पर्यटकों के वाहनों की पार्किंग की आ रही है। इन्हीं समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए आज प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित समाधान हेतु निर्देशित किया गया है। मैंने कहा है कि किंक्रेग और टाउनहॉल में बनी हुई पार्किंग के संचालन हेतु जब तक किसी संस्था को आवंटित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

 

तब तक दोनों पर्किंग को पर्यटकों के लिए निशुल्क खोल दिया जाए। एसपी ट्रैफिक ने सुझाव दिया कि लाईब्रेरी चौक पर लगे बैरियर को पीछे करने से भी समस्या का थोड़ा समाधान किया जा सकता है। जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि स्थल पर जा कर इस संबंध में व्यावहारिक समाधान निकालें। मेरा व्यापारी भाईयों से भी अनुरोध है कि अपने वाहनों, माल ढुलाई वाहनों तथा पानी के टेंकरों को अल सुबह अथवा देर रात को बुलवाएं। इसके अलावा शीघ्र ही जीरो प्वाइंट पर नई पार्किंग भी बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

 

बैठक में ज़िलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार, उप ज़िलाधिकारी मसूरी नरेश दुर्गापाल, पुलिस अधीक्षक यातायात अशोक कुंडे, ईओ मसूरी यूडी तिवारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top