उत्तराखंड

बड़ी खबर : मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। एक अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements

टिहरी/इन्फो उत्तराखंड

दिनांक 26/27 जनवरी, 2022 की रात्रि में थाना घनसाली क्षेत्रान्तर्गत घुत्तु बाजार स्थित मोबाईल शॉप अंशु कम्युनिकेशन का शटर तोड़कर फोन व अन्य सामान के चोरी होने के संबंध में दुकान मालिक आशीष सिंह पुत्र जय विजेंद्र सिंह निवासी गवाना तल्ला, पोस्ट घुत्तु, टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना घनसाली में अज्ञात के विरुद्ध चोरी का अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थानाध्यक्ष घनसाली सुखपाल सिंह मान की देखरेख में थाना घनसाली व साइबर क्राइम यूनिट, टिहरी गढ़वाल की एक संयुक्त *पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा अथक प्रयास, गहन सुरागरसी-पतारसी एवं आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर *दिनांक 05.02.2022 की रात्रि घुत्तु पावर प्रोजेक्ट को जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

बरामद माल का विवरण
1-03 मोबाइल टच स्क्रीन फोन (itel कंपनी A25 )
2- 01 फोन टच स्क्रीन (सैमसंग कम्पनी)
3- 01 कीपैड फोन (लावा कंपनी)
4-04 चार्जर मय डाटा केबल

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
कमल बहादुर शाही पुत्र धन बहादुर शाही निवासी वार्ड नंबर 05 नगरपालिका खाड़ा चक्र, जिला कालीकोट आंचल कणाली, नेपाल (उम्र 23 वर्ष)।

पुलिस टीम

1-उ0नि0 कमल कुमार
2-का0 93 दलजीत सिंह
3-का0 197 महेश कुमार
4-का0 163 अमित राठौर
5-का0 99 सचिन पांडे समस्त थाना घनसाली
एवमं
6-हे0कां0(प्रो0) योगेंद्र सिंह
7-का0 उबेदुल्लाह
8-का0 राकेश

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top