उत्तराखंड

ईमानदारी : यहां पुलिस की महिला जवान ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

Advertisements

45,000 रु0 की नगदी व सोने के अभूषण के साथ लौटाया यात्री का खोया पर्स

आज गंगोत्री धाम मन्दिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी कविता को ड्यूटी के दौरान एक पर्स पड़ा हुआ मिला, जिसमें करीब 45,000 रु0 व सोने की एक चैन थी, तथा पर्स में एक आधार कार्ड भी था जो केरला निवासी लता के नाम से था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

उक्त पर्स के सम्बन्ध में मन्दिर परिसर से अलाउंसमेंट कराया गया तो कुछ देर बाद एक श्रद्धालु द्वारा वहां आकर बताया गया कि जिस पर्स के बारे में अभी अनाउंसमेंट किया गया था वह मेरा है जो कि कहीं खो गया था। महिला जवान के द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये 45000 रु0 की नगदी व सोने की चैन के साथ पर्स को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

 

वहीं महाराष्ट्र निवासी श्रद्धालु पवन का गंगोत्री स्नान घाट के आस-पास मोबाईल फोन कहीं खो गया था जिसकी सूचना मिलते ही चौकी गंगोत्री में तैनात फायर सर्विस के जवान FM परीक्षित व FM हर्षित द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद मोबाईल फोन मिलने के पर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

श्रद्धालुओं के द्वारा पुलिस जवानों की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुये उनका आभार प्रकट किया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top