उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर दिया सकारात्मक भरोसा, कहा वन टाइम सेटेलमेंट (one time settlement) के तहत शीघ्र बनेगी एक पॉलिसी

Advertisements

मसूरी के स्थानीय लोगों ने मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात करते।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून मसूरी मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा हुई ध्वस्तीकरण मामले को लेकर रविवार को न्यूज कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी के स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात उनके समक्ष प्रशासन द्वारा की गई कारवाही पर नाराजगी व्यक्त की।

जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने सभी स्थानीय निवासियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मसूरी के अंदर “वन टाइम सेटेलमेंट” की घोषणा की है, ओर शीघ्र ही हम बातचीत करके एक पॉलिसी बनाकर सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में स्थानीय लोगों को नुकसान ना हो वह अपना रोजगार चला सके।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी रोड पर बने दुकानों में मैगी प्वाइंटों पर कुछ बाहरी लोगों द्वारा वहां पर आकर बड़ी-बड़ी दुकानें बना दी है। जिस पर कई अनैतिक कार्य किए जा रहा है, जिसके तहत वहां पर कारवाही प्रशासन द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मंत्री ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि जो वहां के स्थानीय निवासी हैं उनको परेशान नहीं किया जाएगा और आगे जो नए निर्माण वहां पर होंगे बिना अनुमति और उसमें अगर गलत गतिविधियां हुई तो उसको बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा उन पर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि सरकार की यह मंशा बिलकुल भी नही है कि वह आम जनता के परेशान करें लेकिन जो गलत कार्य कर रहे है उनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top