उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय सचिव को दिए ये निर्देश, कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकार्तिओ की समस्या का जिले स्तर पर ही हो निस्तारण

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की मंत्री रेखा आर्य ने ली बैठक

जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नही करते आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की समस्याओं का निराकरण तो सचिव को दिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

भवनों के बकाया भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जल्द कर दिया जाए दूर-रेखा आर्य

 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर मंत्री रेखा आर्य ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री महोदया ने महिला सशक्तिकरण विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों के ऊपर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के संबंध में मंत्री महोदया ने बैठक में कहा कि नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का लाभ अब आंगनबाड़ी बहनों को भी मिलेगा! मंत्री रेखा आर्य ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्रस्ताव तत्काल कैबिनेट में लाया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

वहीं बैठक में हर साल 08 अगस्त को दिए जाने वाले वीरांगना तीलू रौतेली और आंगनवाड़ी सम्मान पुरुस्कार के बारे में भी चर्चा हुई। जो राज्य में उत्कृष्ट व साहसी कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकार्तिओ को दिया जाता है, मंत्री महोदया ने विभागीय अधिकारियों को वीरांगना तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी सम्मान पुरुस्कार को लेकर एक हफ्ते में विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए।

वही इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों के बकाया भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर कर ऐसे सभी भवनों का भुगतान कर दिया जाए

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई

इस दौरान बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल, उपनिदेशक एस.के. सिंह जी,डीपीओ विक्रम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top