उत्तराखंड

बड़ा हादसा : यहां खाई में गिरने से बची छात्राओं से भरी बस। बाल-बाल बच्चे छात्र

Advertisements

मसूरी/इन्फो उत्तराखंड

देहरादून मसूरी मार्ग पर पश्विनी निवासी के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन बस की चपेट में आने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार देर शाम एक बस मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने के लिए आए थे। तभी वापस लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि बस में 30 छात्र व 3 शिक्षक सहित बस का कंडक्टर और ड्राइवर सवार था। जिनमें से 2 शिक्षक व 5 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

 

एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि यह घटना काफी बड़ी हो सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क के पैराफिट पर जाकर टकरा के रूक गई। जिसमें से 5 छात्र व 2 शिक्षक घायल हो गए है, जिनको इलाज के लिए मसूरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं दो 2 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

 

मसूरी पुलिस एसआई सुमेर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में से प्रवण कुमार राठी (20), वारिशा (21), मनोज जैन (21), स्मृति माथुर (19), आर्यमन (20), आर्यन शर्मा (20), संगीता अग्रवाल और प्रवण कुमार को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मसूरी पुलिस ने बताया कि सभी छात्र मुजफ्फरनगर के रहने वाले है। और वहीं एसजी इंजीनियरिंग काॅलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top