उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इन 8 जिलों में रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद (school closed), डीएम ने जारी किया आदेश

इंफो उत्तराखंड

प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के चलते हुए जिलाधिकारियों ने अपने जनपद में सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है, साथ ही समस्त आंगनवाडी केन्द्र भी बंद रखे गए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

डीएम द्वारा जारी किए गए आदेश में 8 जिले जिसमें से पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा के समस्त कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “यह दशक उत्तराखंड का होगा”, विकास के विजन पर सरकार का फोकस : डा. आर राजेश कुमार

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 07 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई गई है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता : डॉ आ राजेश कुमार

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्यनजर रखते हुए छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत को देखते हुए आज 7 अक्टूबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में संचालित समस्त शिक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें:Big Breaking : मौसम विभाग की चेतावनी के चलते इस जिले में कल रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, देखें आदेश

यह भी पढ़ें:ब्रेकिंग : भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए इन दो जिलों में रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद (Schools closed), देखें आदेश

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top