उत्तराखंड

दु:खद : यहां बोल्डर से बचने के चक्कर में स्कूटी नदी में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Advertisements

खटीमा/इंफो उत्तराखंड 

खटीमा से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने के कारण स्कूटी सवार दो युवक खुद को बचाने के चक्कर में शारदा नदी में जा गिरे, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक अपनी स्कूटी से टनकपुर जा रहे थे, तभी टनकपुर जौलजीबी रोड पर पूर्णागिरी मंदिर की तलहटी के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर आ गया। इसी दौरान बोल्डर से बचने के प्रयास में युवकों की स्कूटी शारदा नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों का शव रेस्क्यू कर टनकपुर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने योगेश नाम के लड़के को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजू तिवारी को प्रथम उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

बताया जा रहा है, कि मृतक युवक पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी का बेटा था। वहीं, इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दु:ख जताया है।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top