उत्तराखंड

देहरादून: दुर्घटनाग्रस्त युवक की सहायता करने वाले दीपक पाण्डेय को एसएसपी ने सम्मानित किया।

युवक की जान बचाने वाले को दून पुलिस ने किया सम्मानित

देहरादून। किशननगर चौक पर 11 नवंबर को हुई एक वाहन दुर्घटना में घायल युवक सिद्वेश अग्रवाल की मदद करने वाले दीपक पाण्डेय को दून पुलिस ने विशेष रूप से सम्मानित किया। दीपक, जो टीएचडीसी कॉलोनी फेस-1, देहराखास में रहते हैं और मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं, ने दुर्घटनाग्रस्त युवक को तुरंत सिनर्जी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता मिली।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी देहरादून ने दीपक पाण्डेय से मुलाकात कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने आम जनता से अपील की कि वे सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

दीपक पाण्डेय क्रिटिकल केयर यूनिफाइड कंपनी में केयर मैनेजर/नर्सिंग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। दुर्घटना के समय वे गढ़ी से मैक्स अस्पताल जा रहे थे, जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल युवक की नब्ज चेक की और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। उनके इस सराहनीय कार्य को “गुड समैरिटन” स्कीम के तहत सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top