उत्तराखंड

पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

  • भारतीय किसान यूनियन ने पैरावेट कार्यकर्ताओं को दिया समर्थन

देहरादून। भारतीय किसान यूनियन, उत्तराखण्ड ने प्रशिक्षित पैरावेट कार्यकर्ताओं की जायज मांगों का समर्थन करते हुए माननीय पशुपालन मंत्री जी से शीघ्र वार्ता कर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि पैरावेट कार्यकर्ता वर्षों से किसानों एवं पशुपालकों के द्वार पर जाकर पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान एवं प्राथमिक पशु चिकित्सा , टीकाकरण,जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

1 अगस्त से जारी कार्य बहिष्कार के कारण किसानों एवं पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए पैरावेट कार्यकर्ताओं की मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भारतीय किसान यूनियन किसानों के हित में पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने और उनके साथ खड़े होने के लिए बाध्य होगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top