उत्तराखंड

Good News : एसजीआरआरयू के योग छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में लहराया परचम

एसजीआरआरयू के योग छात्र सुमेर ने
राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में लहराया परचम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल आफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2023-24 में परचम लहरया।

बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र सुमेर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवम् राज्य का नाम रौशन किया। राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में 25 राज्यों के 600 योग साधकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही बीएसएफ के जवानों ने भी योग के विविध अभ्यासों का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमेर एवम् स्कूल आफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के डीन एवम् फैकल्टी सदस्यों को बधाई एवम् शुभकमानाएं दीं। एसजीआरआरयू के कुलपति प्रो. (डाॅ) यशबीर दीवान एवम् कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सुमेर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयेाजन डिंडीगुल, तमिलनाडू में हुआ। तमिलनाडू यूथ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन योगासन भारत की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसजीआरआयू के स्कूल आफ यागिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के डीन प्रो. (डाॅ.) कंचन जोशी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय योगासना स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में चयनित होने से पूर्व सुमरे ने जिला स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप देहरादून में प्रथम स्थान एवम् राज्य स्तरीय योगासन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

उन्होंने बताया कि एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राएं योगासन की राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवम् राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। काबिलेगौर है कि सुमेर उत्तराखण्ड से पारंपरिक योगासन श्रेणी में पदक जीतने वाले एकमात्र प्रतिभागी हैं। सुमेर ने सीनियर वर्ग में मेडल जीतकर देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top