उत्तराखंड

अलर्ट : डेंगू के खतरे को देखते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट, अस्पताल में अधिक सर्तकर्ता बरतनें के निर्देश

  • डेंगू के खतरे को देखते हुए
    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट
  • शहर में हुई बारिश के बाद डेंगू को लेकर अस्पताल में अधिक सर्तकर्ता
  • डाॅ जसकरन बजाद अस्पताल के डेंगू नोडिल अधिकारी
  • अस्पताल की इमरजेंसी व ब्लड बैंक को अलर्ट पर रहने के निर्देश

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अभी 125 डेंगू बैड प्लान किए हैं। डेंगू मरीजों की आवश्यकता के अनुसार मरीजों को डेंगू बैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। देहरादून बारिश के कारण मच्छरों की बढ़ती सम्भावना को देखते हुए अस्पताल ने सतर्कता के मद्देनजर और भी कई महत्वपूर्णं कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल

डाॅ जसकरण बजाद को अस्पताल का डेंगू नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू जाॅच के एलाइजा और रैपिड दोनों टैस्ट की सुविधा उपलब्ध है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी।

बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्णं बैठक आयोजित हुई। डेंगू की तैयारियों को लेकर बैठक में सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इमजरेंसी व ब्लड बैंक के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सीएमएस ने कहा कि शहर में हुई बारिश से अब मच्छरों का खतरा बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने डेंगू मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में समय समय पर फाॅगिंग का कार्य किया जा रहा है। सीएमएस ने फागिंग टीम को सर्तकता के मद्देनजर फाॅगिंग कार्य को और तेज करने के निर्देश जारी किए।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि पिछले वर्ष बड़ी संख्या में डेंगू मरीज़ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे। सभी डेंगू मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार एवम् प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाए गए। डेंगू सीजन के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक पर दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

उन्होंने ब्लड बैंक टीम सदस्यों की सराहना की कि पिछले साल भारी मांग के बावजूद ब्लड बैंक की टीम ने प्लेटलेट्स की मांग को पूरा किया। ब्लड बैंक स्टाफ इस कार्य के लिए दिन रात जुटा रहा। उन्होंने ब्लड़ बैंक व इमरजेंसी की टीम की अलर्ट रहने के दिशा निर्देश जारी किए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top