खेल

खेल मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) ने बढ़ाया बच्चों का हौसला, कहा जीवन में पढ़ाई के साथ ही जरुरी है खेल

वीरपुर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की शिरकत

खेलेगा उत्तराखंड तो बढेगा उत्तराखंड-रेखा आर्य

देहरादून : आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया,जहाँ स्कूली छात्र -छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर कई प्रतियोगिताए आयोजित की गईं जिनमे जीतने वाले प्रतिभागियों को कैबिनेट मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1 सितंबर से 'खेल महाकुंभ-2026' का आगाज

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बच्चों कहा कि वह अपने जीवन में अनुसाशन, अपने लक्ष्य पर अटल रहें तो वह जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद एक सैनिक की बेटी है ऐसे में आर्मी स्कूल में आकर उन्हें आज स्वयं बेहद खुशी हो रही है।

कहा कि सेना वह संस्थान है जहाँ हमें जीवन में अनुशासन, व परिपक्वता सीखने का अवसर प्राप्त होता है। मंत्री रेखा आर्या ने सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी और कहा कि आज सरकार बच्चों के लिए हर संभव मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1 सितंबर से 'खेल महाकुंभ-2026' का आगाज

आज खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार व खेल विभाग द्वारा कई जनउपयोगी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं जिससे हमारे प्रदेश के बच्चों को काफी लाभ प्राप्त हो रहा है, खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आज जीवन में जितनी जरुरी शिक्षा है उतना ही महत्त्व खेल का भी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1 सितंबर से 'खेल महाकुंभ-2026' का आगाज

शिक्षा के साथ -साथ जीवन में अगर खेल के प्रति जूनून है तो इसे साकार करने की कोशिश अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल व स्कूली छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर संदीप वासुदेवा जी(सेना मैडल), स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कौशिक, अन्य गणमान्य लोग व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे!

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top