उत्तराखंड

Big breaking : DM देहरादून के सख्त निर्देश, अब पेशेंट रेफर करने पर लिखना होगा कारण, बिना कारण रेफर करने पर होगी सख्त कार्यवाही 

Advertisements

चिकित्सालय को उपकरण एवं मानव श्रम बढ़ाने की मौके पर ही स्वीकृति

डीएम ने उप जिला चिकित्सालय को10 लाख कीमत की एनेस्थीसिया ट्राली की मौके पर ही दी क्रय करने की स्वीकृति

सख्त निर्देश: पेशेंट रेफर करने पर लिखना होगा कारण, बिना कारण रेफर करने पर होगी कार्यवाही: डीएम

रेफरल सेंटर न बने चिकित्सालय, उपकरण की आवश्यकता है तो, तत्काल प्रस्ताव दें, तुरंत दिए जायेंगे फंड

चिकित्सालय में आर्थो ओटी संचालित करने तथा चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज बनाने की दिशा में प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

देहरादून । जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिला चिकत्सालय मसूरी का निरीक्षण कर व्यवथाएं देखी। जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान आईसीयू बंद होने तथा आर्थो ओटी नहीं चलने पर उपकरण मानव श्रम कारण बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने उपकरण एवं मानव श्रम बड़ाने की मौके पर ही स्वीकृति देते हुए, चिकित्सालय की समस्त मांग का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समन्वय करने के निर्देश।

डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि पेशेंट रेफर करने पर स्वस्थ लिखना होगा कि किन कारणों से रेफर किया है, बिना कारण रेफर करने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रेफरल सेंटर न बने चिकित्सालय, उपकरण की आवश्यकता है तो, तत्काल प्रस्ताव दें, तुरंत दिए जायेंगे फंड। उन्होने चिकित्सालय में आर्थो ओटी संचालित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

जिलाधिकारी ने संस्थान प्रसव की जानकारी ली जिस पर डीएम को अवगत कराया गया कि 20 से 25 प्रसव महीने में होते हैं , तथा आकस्मिक स्थिति होने पर माह में लगभग 6 से 8 प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय तथा दून मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया जाता है। जिस पर डीएम ने चिकित्सालय में ही सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

जनमानस को न हो कोई समस्या इस दिशा में कार्य करें अधिकारी डीएम ने दिए सख्त निर्देश।डीएम ने निरीक्षण के दौरान पूछी मरीजों की कुशल छेम ।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय जैन, उप जिलाधिकारी मसूरी अनामिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top