उत्तराखंड

उत्तराखंड जल संस्थान के ठेकेदार कर्मचारियों का धरना जारी, कल सचिवालय कूच की तैयारी

उत्तराखंड जल संस्थान के ठेकेदार कर्मचारियों का धरना जारी, सचिवालय कूच की तैयारी

उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा पेयजल व्यवस्था में 20-25 वर्षों से योगदान देने के बावजूद उन्हें ठेकेदारी प्रथा के तहत वेतन, ईपीएफ और ईएसआई जैसे लाभों से वंचित रखा गया है। कोरोना महामारी के दौरान भी इन कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की, लेकिन उन्हें उचित सुविधाएं नहीं मिल पाईं, जिससे उनके शोषण की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

संगठन द्वारा 29 जुलाई 2024 से मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय उत्तराखंड जल संस्थान, देहरादून में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया, जिसमें 34 दिन हो चुके हैं और 29 दिनों से क्रमिक अनशन जारी है। बावजूद इसके, विभाग और सरकार ने अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पत्र कैबिनेट मंत्रियों को भी सौंपे हैं, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

इस स्थिति से निराश होकर संगठन ने पूर्व राज्य दर्जा मंत्री हरिश्चंद्र पनेरु के आवाहन पर 12 सितम्बर 2024 को सचिवालय कूच का आह्वान किया है। विभाग और शासन प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि प्रदर्शन के दौरान कोई विपरीत प्रभाव पड़ता है, तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

संगठन की प्रमुख मांग है कि 11 अगस्त 2023 को उत्तराखंड सरकार द्वारा खोले गए सेवायोजन पोर्टल, जैम पोर्टल और प्रयाग पोर्टल के माध्यम से इन कर्मचारियों को समायोजित किया जाए, ताकि उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

संगठन के प्रमुख सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री मंगलेश लखेड़ा, उपाध्यक्ष बलबीर पयाल और अन्य सदस्य शामिल हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top