उत्तराखंड

32 देशों की संस्कृति से रूबरू हुए छात्र

  • 32 देशों की संस्कृति से रूबरू हुए छात्र
  • ग्राफिक एरा में ग्लोबल विलेज 
देहरादून। ग्राफिक एरा में नए छात्रों को यूनिवर्सिटी की वैश्विक साझेदारियों और सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराया गया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज नए बैच के बीटेक छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों और बहुसांस्कृतिक वातावरण से अवगत कराने के लिए ग्लोबल विलेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी. आर. गंगोडकर ने कहा कि छात्रों के लिए जर्मनी, इटली, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, समर-विंटर अकादमिक प्रोजेक्ट्स और वैश्विक नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध हैं। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता की शानदार झलक देखने को मिली। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने अपने-अपने देशों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों  का मन मोह लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्ट में भारत सहित 32 देशों के छात्रों ने अपने पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। नए छात्रों ने म्यांमार, रूस, तुर्की, रवांडा, लेसोथो, जिम्बाब्वे, युगांडा, तंजानिया, दक्षिण सूडान समेत अनेक देशों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी समृद्ध संस्कृति से परिचित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स और एआईईएसईसी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों में म्यांमार के थांग कोप सांग और सॉ था क्लेर तॉ, दक्षिण सूडान की समा नूमे जूमे मॉरिस तथा जेम्स कियाम, लाइबेरिया के सैम डिएगो कुमार, रवांडा के केविन और नेपाल के सरगम व पीयूष राणा शामिल रहे।
यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top