उत्तराखंड

अच्छी खबर : द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा (Mahendra Rana) ने छात्र-छात्राओं को बांटी अध्ययन सामग्री

रिपोर्ट भगवान सिंह, यमकेश्वर

जनपद पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा के द्वारीखाल ब्लॉक आज अध्ययन सामग्री वितरण के दूसरे दिन ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा, भोले महाराज एवं माता मंगला के सहयोग से विकासखण्ड के सी0आर0सी0 ठंठोली, किन्सुर एवं खरीक के विद्यालयों में सभी छात्र छात्राओं एवं सी0आर0सी डाबर में विद्यालयों के छात्रों को अध्ययन सामग्री वितरण कर रा0इ0का सिलोगी एवं रा0इ0का0 देवीखेत के कार्यक्रमों मे राणा ने कहा कि मैं शुरू से ही शिक्षा के प्राति जागरूक रहा हूॅ।

आज भी श्रद्धेय माता मंगला जी एवं भोले महाराज के सहयोग से विकासखण्ड में छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। आज रा0इ0का सिलोगी में 920 छात्र छात्राओं और रा0इ0का0 देवीखेत में 355 छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  डोईवाला : भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

मैंने गतवर्ष विधानसभा यमकेश्वर के 1500 बच्चों को गोद लिया था। और मैं आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य करता रहूॅगा, मैं भोले जी महाराज जी एवं माता मंगला जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूॅ। उन्होने मेरे विकासखण्ड को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई है।

प्रधान गूम कुलदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि राणा द्वारा कराये गए विकास कार्य सराहनीय है। उन्होने हर जगह बस स्टॉप एवं जगह जगह बैंचे लगाकर एक सराहनीय कार्य किया है विकासखण्ड में भव्य सभागार का निर्माण किया है इसीलिए उनको विकास पुरूष कहा जाता है रा0इ0का सिलोगी के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने रा0इ0का सिलोगी आगमन पर प्रमुख का हार्दिक स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : जनसेवा बहुउद्देशीय शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सा शिविर में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़! देखिए वीडियो.. 

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक वी0के सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की ऐसा विकासपुरूष मिलना असंभव है,जो कि अपने विकासखण्ड के अन्तर्गत सभी अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते है साथ ही विकासखण्ड को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाकर खडा़ किया है।

रा0इ0का0 देवीखेत पहुॅचने पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने गर्मजोशी से प्रमुख का मार्ल्यापण कर स्वागत किया इस अवसर पर रा0इ0का0 सिलोगी के प्रधानचार्य वी0के0सिंह ,रा0इ0का0 देवीखेत प्रधानचार्य राजीव रावत, सूमा देवी प्रधान खेडा़,कैलाश बिष्ट प्रधान दिखेत,कुलदीप सिंह बिष्ट प्रधान गूम,धीरज सिंह प्रधान प्रतिनिधि ढौंरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ढौंरी नत्थी सिंह , क्षेत्र पंचायत सदस्य जुयालगांव, संजीता देवी प्रधान स्यालना, राजेन्द्र प्रसाद सिरस्वाल प्रधान कर्थी, गजेन्द्र सिंह नेगी प्रधान डोबरी, कविता देवी प्रधान खैण्डूडी, कुलदीप सिंह बिष्ट प्रधान गूम, अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, गजेन्द्र सिंह बिष्ट चॉदपुर, सुभाष चन्द्र सिंह चौहान अध्यक्ष रा0इ0का0 गैण्डखाल,संजीव जुयाल भूतपूर्व सैनिक व्यापार मंडलअध्यक्ष, सहायक खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह नेगी जी आादि मौजूद रहे।

To Top