उत्तराखंड

Nagar Nikaay Chunav : दलबल के साथ ऊर्जा गठबंधन की प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल ने किया नामांकन

Advertisements

दलबल के साथ ऊर्जा गठबंधन की प्रत्याशी सुलोचना ईष्टवाल ने किया नामांकन

देहरादून नगर निगम सीट से आज सुलोचना ईष्टवाल ने मेयर के पद पर नामांकन कर दिया।

काफी दलबल के साथ नगर निगम पहुंची सुलोचना ईष्टवाल के साथ विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के संयुक्त गठबंधन ‘ऊर्जा’ (उत्तराखंड राज्य जॉइंट एलायंस ) के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

रिंकी कुकरेती ने प्रस्तावक की भूमिका निभाई।

सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि लगातार पिछले 15 साल से भारतीय जनता पार्टी के ही मेयर चुने जाते रहे हैं, लेकिन इन 15 सालों में देहरादून की जमीनों पर कब्जों से लेकर स्लम सिटी बनने तक की कहानी किसी से छुपी नहीं है। उत्तराखंड की जनता को इसका एक विकल्प देना ही चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

ऊर्जा गठबंधन के संयोजक प्रांजल नौडियाल ने कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के मूल निवासियों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ है और लगातार उत्तराखंड की जल जंगल और जमीन पर हावी हो रहे भू माफिया जैसी ताकतों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

नामांकन रैली का संचालन उत्तराखंड क्रांति सेवा के ललित श्रीवास्तव ने किया।

रैली में उत्तराखंड समानता पार्टी के महासचिव लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नरेश चंद्र नौडियाल, हेमा भंडारी, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महानगर अध्यक्ष शशि रावत आदि तमाम लोग शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top