उत्तराखंड

बड़ी खबर : दून SSP ने थानाध्यक्ष व सिपाही को किया निलंबित (Suspended)

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

देहरादून के त्यूणी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्यूणी थाने में रात्रि गश्त की ड्यूटी को लेकर सिपाही और थानाध्यक्ष के बीच गाली गलौज व मारपीट का मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

इस पूरे प्रकरण के बाद डीआईजी, एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने कॉन्स्टेबल और थानाध्यक्ष दोनों को निलंबित कर दिया। वहीं इस पूरे मामले की जांच सीईओ विकासनगर को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

वहीं क्लीमेनटाउन थाने में तैनात उपनिरीक्षक आशीष रवियान को थानाध्यक्ष त्यूणी के पद पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात रात्रि गश्त ड्यूटी लगाने को लेकर थानाध्यक्ष त्यूणी कृष्ण कुमार और कॉन्स्टेबल लोकेंद्र के मध्य थाना त्यूणी परिषद में आपस में गाली गलौज व मारपीट की गई थी, जिसके बाद इन दोनों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top