उत्तराखंड

महाराज ने पिथौरागढ़ को दी 2389.44 लाख की सौगात

  • कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पिथौरागढ़ को दी 2389.44 लाख की विकास योजनाओं की सौगात
  • 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पर्यटन व आधारभूत ढांचे को मिलेगी नई गति

पिथौरागढ़। जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को विकास भवन सभागार, पिथौरागढ़ में जनपद हेतु कुल 2389.44 लाख रुपये की लागत से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर पर्यटन, आवागमन, सिंचाई एवं ग्रामीण आधारभूत संरचना से संबंधित कुल 21 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास संपन्न हुआ, जिनमें 15 कार्य शिलान्यास (1884.96 लाख रुपये) तथा 06 कार्य लोकार्पण (504.48 लाख रुपये) के अंतर्गत हैं।
पर्यटन मंत्री द्वारा मुनस्यारी क्षेत्र में सेलमाली के समीप भुजगढ़ नदी पर 54 मीटर स्पान के झूलापुल (171.49 लाख रुपये) तथा धारचूला विकासखंड के ग्राम खुमती में घटखोला नाले पर 60 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल (263.08 लाख रुपये) का शिलान्यास किया गया।
कनालीछीना विकासखंड में लीमाटोड़ा मोटर मार्ग मरम्मत (387.75 लाख रुपये) तथा गंगोलीहाट क्षेत्र के खुरिया गांव–जखेड़ी पासदेव में अलमियागांव सड़क सुधारीकरण (259.59 लाख रुपये) के कार्यों की आधारशिला रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध भवन सील

ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में मदकोट, नाचनी, धामीगांव, जिप्ती, देवतपुरचौड़ा, धारीऐर, अमतड़ी एवं जमतड़ में पंचायत भवन निर्माण हेतु प्रत्येक स्थान पर 20–20 लाख रुपये की लागत से शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीन जटिल लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी सफल

पर्यटन विकास को बढ़ावा देने हेतु धारचूला के रांगकांग में छह इग्लू हट्स (325.26 लाख रुपये) तथा कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के गुंजी में ग्लास होम हाउस (280.35 लाख रुपये) का शिलान्यास किया गया। वहीं बिण क्षेत्र में सेरा नहर के जीर्णोद्धार (37.44 लाख रुपये) की भी शुरुआत की गई।

इसके अतिरिक्त नौलड़ा, अस्याली एवं पतेत सिंचाई लिफ्ट योजनाओं का लोकार्पण किया गया, साथ ही कनालीछीना में हंसेश्वर मठ के समीप काली नदी पर बाढ़ सुरक्षा योजना, वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण एवं एस्ट्रो ऑब्जर्वेटरी स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का भी लोकार्पण हुआ।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार पिथौरागढ़ जनपद में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पर्यटन विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा तथा आवागमन और सिंचाई सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, नगर महापौर कल्पना देवलाल, जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top